यूपी में जातीय समीकरण की जंग, 2027 में किसके साथ कौन?
2017 और 2022 में सपा को 46 फीसदी और 80 फीसदी मु्स्लिम वोट मिला, जबकि बीजेपी को ब्राह्मण वोटर्स का 83 फीसदी और 90 फीसदी वोट मिला, यहीं वोट बैंक यूपी की सियासी तस्वीर बदल देता है, क्योंकि एससी में जाटव और ओबीसी में यादव वोट बैंक लंबे समय से अपने अपने संबंधित दल का टिकाऊ वोटर्स रहा है, जबकि इसके अलावा अन्य समुदाय का वोट बैंक बंट जाता है। शहरों में वैश्य वर्ग का वोटर्स अधिकतर चुनावों में सत्ताधारी पार्टी या बीजेपी का साथ देते हुए नजर आता है। बीजेपी ने दिल्ली में वैश्य वर्ग की महिला सीएम बनाकर यूपी में इस वोट बैंक पर पैठ बढ़ाई है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अधिक बहुल के साथ साथ अवध और पूर्वांचल में मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है, जबकि पूर्वांचल और बुंदेलखंड में यादव वोटरों की संख्या अधिक है। यूपी के अन्य हिस्सों में यादव वोट बैंक इतना प्रभावी नहीं है जितना पूर्वांचल में है, ठीक उसी प्रकार पश्चिमी यूपी में मुस्लिम मतदाता अधिक प्रभावी है, जबकि शेष इलाकों में अधिक प्रभावी नहीं है। यदि इस बार भी 2022 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर मुस्लिम सपा का साथ देते है तो उन्हें यूपी के इन इलाकों में फायदा होगा,...