नोट्स के बजाय नई क्रिएटिव सोच देना, असली टीचर की पहचान
टीचर" शब्द का अर्थ बस स्कूल, कॉलेज, कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर्स से नहीं होता है? टीचर हमारे जीवन का हर वह व्यक्ति है जिससे हमने कुछ सीखा हो और जिसने सिखाया हो ,जैसे कि मां बाप हमे जीवन मे बहुत कुछ सिखाते है , दोस्त भी हमे कुछ न कुछ सीख देते है, कई ऐसे रिश्ते जो हमें कहीं न कहीं बहुत सी बातें सिखा जाते है, कई ऐसे अजनबी व्यक्ति भी हमारे जीवन में आते है जो कुछ ही मिनटों में बहुत अच्छी सीख दे जाते है, कुछ ऐसी किताबें जिन्हें पढ़कर भी हम बहुत कुछ सीखते ,और कुछ जीवन के ऐसे दृश्य जिन्हें देखकर हमे अच्छी बुरी सीखे मिलती है। टीच शब्द का मतलब सीख ,जो हमें कभी भी किसी भी रूप में मिल सकती है अब एक टीचर वह जो हमें स्कूल, कॉलेज या किसी शैक्षणिक संस्था जैसे कोचिंग में मिलते है जो हमें बेहतर भविष्य के लिए जागरूक, शिक्षित करते है जिससे हम अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर पाए आगे बढ़ पाए अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाए। मेरे अनुसार हर वह व्यक्ति, हर एक दृश्य, रिश्ते, किताबें टीचर है जो हमें सिखाते है या जिनसे हम सीखते है, सब टीचर है। आज का टीचर मानसिक तौर से लेकर व्यवहारिक और व्यापारिक होने ...