Posts

Showing posts from June, 2026

सोशल मीडिया पर सामाजिक तानों का शिकार हुआ परिवार

मुरैना के थाना माता बसैया के पास किशनपुर में हुए हत्याकांड ने समाज, सोशल मीडिया, सॉन्ग के साथ साथ  कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम पर सवाल उठा दिये है, क्या आज भी महिलाएं अपने जीवन की खुशियों को नहीं जी सकती, एक महिला ने थोड़ी से खुशी के लिए डांस क्या किया उसके सनकी पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया, उन दो मासूम बच्चों की क्या गलती जिनके सामने अभी पूरा जीवन ही जीने के लिए था, पति को पत्नी का डांस नागवार गुजरा या उसे समाज के कुछ लोगों द्वारा मारे गये ताने, उस पति को इतना सा ज्ञान नहीं था कि उसकी शादी के दौरान भी उसकी माता बहिन ने भी इसी प्रकार का नृत्य किया था, क्या  वह यह भूल गया। नृत्य के दौरान भी पत्नी ने घूंघट का ख्याल रखा, पत्नी ने घूंघट से  जो इज्जत बचाई पति को उसकी थोड़ी सी भी लाज नहीं आई, कत्ल करते हुए उसकी मांग भरने वाले हाथ भी इतने नहीं कांपे, इसमें सोशल मीडिया की कोई गलती नजर नहीं आती, जिस कथा यज्ञ का आयोजन ज्ञान के लिये हुआ, वो नारियों के समझे सम्मान दिए बिना अधूरा है। इस दर्दनाक कांड ने रोंगटे ही नहीं, मानव समाज में  पुरुषों की संकीर्ण सोच और उसकी अज्ञानता को फिर स...

मेरी प्रेरणा मेरी ताकत, मेरी हिम्मत मेरा हौसला- मेरे पापा

पापा वैसे तो हर पल माता -पिता का सम्मान और शुभकामनाएं ...., आज फादर्स दिवस है, एक दिन में पिता के जीवन, संघर्ष, सहयोग और उनके आशीर्वाद को समेटना असंभव है, क्योंकि जन्म से लेकर बचपन और पूरे जीवन में पिता की भूमिका हमेशा जादुई जैसी होती है, जिंदगीभर पापा वृक्ष की छाया की तरह हमेशा साथ में खड़े रहते है। मैंने अपने पिता के जीवन से सहयोग की भावना, ईमानदारी, अनुशासन ,जिम्मेदारी, बड़ों का आदर करना और लगन का पाठ पढ़ा हैं। मेरे संघर्ष में मेरे पापा हमेशा हिम्मत और हौसला रूपी पहाड़ की तरह खड़े रहते है, जिसकी वजह से ही, मैं हर संकट के समय में कभी भी हार न मानने की प्रेरणा के साथ टिका हूं। आज पिता दिवस है, हर साल इसकी तारीख बदलती है , लेकिन जीवन रूपी युद्ध और संघर्ष में पापा का प्यार कभी नहीं बदलता। आज के दिन पिता के सम्मान, त्याग और जीवन में उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। महसूस करने पर पता चलता है, जीवन को संवारने के लिए पापा की कुर्बानियों के लिए हर सराहना कम पड़ जाती है। पापा की मेहनत, त्याग और प्यार का कर्ज हमेशा मेरे ऊपर है और रहेगा। जब मैं अपने बेटे के साथ खेलता हूं, वो मेरी गो...